तीन बार भूकंप के झटके से हिल उठी जयपुर की धरती

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार तड़के तीन बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलोजी के अनुसार पहला झटका तड़के चार बजकर नौ मिनट अड़तीस सैकंड पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का दूसरा झटका चार बजकर 22 मिनट 57 सेकंड पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गयी और इसकी गहराई पांच किलोमीटर थी।

इसके बाद चार बजकर 25 मिनट 33 सैकंड पर भूकंप का तीसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गयी और इसकी गहराई दस किलोमीटर थी।

भूकंप से नींद में सो रहे लोग अचानक उठ गए और कई लोग घरों के बाहर आ गये। भूकंप के पहले झटके के दौरान जोरदार गड़गड़ की आवाज सुनाई दी और मकान, दरवाजे एवं खिड़कियां हिलते नजर आये। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि राज्य के उखरुल में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार सुबह 5.01 बजे आया, जिसका केंद्र 20 किलोमीटर की गहराई में थी। 

हालांकि भूकंप से किसी के तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें, शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर में भी आंधे घंटे के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse