टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी आयोग ने जूनियर इंजीनियर की परीक्षा को लेकर संभावित तिथि जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार जूनियर इंजीनियर परीक्षा आगामी 2 सितंबर को संभावित है। यह परीक्षा राज्य भर में आयोजित होगी।
हालांकि अभी एडमिट कार्ड को लेकर कोई सूचना नहीं जारी की गयी है। लेकिन सूचना में बताया गया है कि एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि वेबसाइट पर बहुत जल्द ही प्रकाशित की जायेगी। जूनियर इंजीनियर के 15 सौ से अधिक पदों की नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी आयोग ने आवेदन मंगाये थे।
रिक्तियों की क्या है स्थिति
कनिष्ठ अभियंता यांत्रिकी के लिए 26 पद, जूनियर इंजीनियर सिविल 223 पद, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिक 46, अभियंता नागरिक शहरी विकास एवं आवास विभाग 188, कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक शहरी विकास एवं आवास विभाग 51, अवर अभियंता नागरिक जल संसाधन विभाग 400, अवर अभियंता यात्री जल संसाधन विभाग 30, अवर अभियंता सिविल पथ निर्माण विभाग 457, कनिष्ठ अभियंता कृषि 11, अवर अभियंता विद्युत विभाग 04, खान निरीक्षक 34 और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 44 पदों के लिए रिक्तियां जारी की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse