विलकिन्सन के गोल से न्यूजीलैंड ने नार्वे को 1-0 से हराया

 

महिला विश्व कप

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में चल रहे महिला वर्ल्ड कप के दौरान हन्ना विलकिन्सन के दूसरे हाफ में किये गये गोल की बदौलत न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम ने यहां गुरुवार को महिला विश्व कप के पहले मैच में नार्वे को 1-0 से शिकस्त दी।

महिला विश्व कप में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है। ईडन पार्क स्टेडियम में रिकॉर्ड 42,137 दर्शक मौजूद थे, जो न्यूजीलैंड में फुटबॉल मैच के लिए रिकॉर्ड संख्या है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में उपस्थित थे।

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने इससे पहले आयोजित हुए पांच विश्व कप में हिस्सा लिया था लेकिन कोई मैच नहीं जीता था। दोनों टीमें विश्व कप में केवल एक बार ही आमने सामने हुई हैं जिसमें नार्वे ने 1991 में सह मेजबान टीम को 4-0 से पराजित किया था।

मैच से कुछ घंटों पहले बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति ने यहां एक ऊंची निर्माणाधीन इमारत में गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse