यह उपलब्धियों का नहीं ग्राहकों के प्यार और भरोसे का उत्सव है : शिवेश

 

  • बैंक आफ बड़ौदा के 116 वीं वर्षगांठ पर कुडू के संत चार्ल्स स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन 
  • अंजलि, खुशी और सुधाश्री क्रमश: अव्वल रहीं 

टीम एबीएन, लोहरदगा। बैंकिंग सेवा हर आयु वर्ग के खाता धारियों के लिए जीवन दाता है। सभी के वित्तीय हितों की रक्षा करता है। बचत बेहतर जीवन संचालन के लिए जरूरी है। बैंकिंग आर्थिक बचत के साथ  वित्तीय और व्यापारिक संस्थानों उद्योग धंधे के लिए मील का पत्थर है। उक्त बातें बैंक आॅफ बड़ौदा लोहरदगा ब्रांच के प्रबंधक शिवेश कुमार ने कही। 

वह शुक्रवार को बैंक के 116वीं स्थापना दिवस पर कुडू प्रखंड के जांगी गांव में स्थित संत चार्ल्स  स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा छह और सात के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रथम तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी। इनमें अंजली टोप्पो, खुशबू एंजेल लकड़ा और सुधाश्री लोहरा शामिल हैं। 40 छात्र- छात्राओं को इस मौके पर बैंक प्रबंधन ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

शाखा प्रबंधक शिवेश कुमार ने कहा कि बैंक वित्त व्यापार, वाणिज्य और उद्योग का जीवनदाता है। वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र आधुनिक व्यवसाय की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। किसी भी देश का विकास मुख्य रूप से बैंकिंग प्रणाली पर निर्भर करता है। 

बैंक वित्तीय संस्थान है, जो जमा, और अग्रिम, और अन्य संबंधित सेवाओं से संबंधित है। यह उन लोगों से धन प्राप्त करता है जो जमा के रूप में बचत करना चाहते हैं, और यह उन लोगों को धन उधार देता है जिन्हें इसकी आवश्यकता है। 

बैंक केजेटी मैनेजर गौतम भारद्वाज ने कहा कि हमारा बैंक विश्वास, सुदृढ़ता और सफलता के 116 वर्षों का उत्सव के रूप में मना रहा है। ग्राहकों के सपनों को नये पंख, जीवन को नयी उड़ान देने का काम बैंकिंग सेवा के जरिए वर्षों से कर रहा है। ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सफलता का आधार है। 

बैंक की स्थापना बड़ौदा के महाराजा, महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने  20 जुलाई 1908 को गुजरात के बड़ौदा रियासत में  की स्थापना की थी। इस वर्ष हमारा 116वां स्थापना दिवस है, और हमारे पास अब तक की अपनी यात्रा का जश्न मनाने और इसे संजोने के कई कारण हैं।

हमने लंबा सफर तय किया है। इसमें आप हमारे निरंतर सहभागी रहे हैं।बैंक आॅफ बड़ौदा का 116 वां स्थापना दिवस हमारी गौरवशाली यात्रा में एक और स्वर्णिम मील का पत्थर है। यह सिर्फ बैंक की उपलब्धियों का ही नहीं बल्कि आपके प्यार और विश्वास का भी उत्सव है। 

भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक होने के नाते, हमारा निरंतर यह प्रयास रहा है, कि हर कदम पर अत्याधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करके आपके जीवन में समृद्धि लाएं। इस अवसर पर दसवीं कक्षा की छात्रा सनी शारुण तिर्की और रीमा टोप्पो को बेहतरीन पेंटिंग के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बैंक के सर्वेश पाठक प्रशांत खत्री रमेश राम सि डेजी, सि सीमा, सि अरुणा, सि पेरपेडथ, सि संजीता, सि अंजूबाला, सि सेरोफीना, सि एलिस, अनुग्रह, कल्याणी, अंकित आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse