लाइट हाउस की गुणवत्ता को लेकर पीएमओ को लिखी चिट्ठी

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के धुर्वा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाइट हाउस प्रोजेक्ट धुर्वा के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता मानकों को लेकर कुछ उपभोक्तओं ने पीएमओ को चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने लिखा है कि 

महोदय,  

उपरोक्त विषयक निम्नवत अवगत करना है कि 

  1. दिनांक 10.07.2023 को लाइट हाउस प्रोजेक्ट धुर्वा रांची झारखंड का निमार्णाधीन भवन का खंड ई का एक हिस्सा मध्य रात्रि में पूर्णत: जमींदोज हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मध्य रात्रि में जोरदार आवाज के साथ यह घटना हुई। 
  2. उपरोक्त वर्णित बिंदु से हम सभी लाभुकों में संशय की स्थिति बनी हुई है की  निमार्णाधीन भवन में प्रयोग किया जाने वाला सामग्री उच्च मानक का नहीं है और भविष्य में हम लाभुक को  किसी अनहोनी का शिकार हो सकते हैं।  
  3. महोदय मकान की गुणवत्ता को 15 दिन के अंदर सार्वजनिक किया जाए ताकि हम सभी लाभुकों को  विश्वास हो।  
  4. जब तक हम सभी लाभुकों को घर नहीं मिल रहा है तब तक बैंक से ब्याज बंद करवाया जाये।  
  5. हम सभी लाभुक जिसका बैंक से लोन नहीं हुआ उसका नाम नहीं काटा जाये।  
  6. लाइट हाउस में इस तरह की घटना हुई है उसको देखने के बाद लग रहा है भविष्य में किसी प्रकार घटना दुर्घटना होगी तो इसकी जिम्मेवारी तय की जाये।  
  7. लाइट हाउस प्रोजेक्ट रांची के जो भी लाभुक हैं जिन्होंने लोन लिया है उनका ब्याज दर न्यूनतम किया जाये जो अभी बाजार दर पर है।  
  8. अभी हम लोग जहां भी रह रहे हैं वहां का भाड़ा भी लग रहा है और जो लोन लिये हैं, उसकी किस्त भी लग रही है। घर परिवार को भी देखना है जिसके वजह से हम सभी परेशान हैं, तो जल्द से जल्द हैंड ओवर किया जाये ताकि हमारी परेशानी कम हो सके।  
  9. हम सभी लाभुकों को मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाये। 
  10. हम सभी लाभुकों जिनका बैंक से गृह ऋण है उनके खाते से अनावश्यक राशि अलग-अलग समय में काटी जा रही है, जो गलत है। 

कृपया हम सभी लाभुकों का जान माल एवं सुरक्षित जिंदगी हेतु संबद्ध अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देकर अनुग्रहित करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse