कोडरमा : मारवाड़ी युवा मंच ने बच्चों के बीच कराये कई कार्यक्रम

 

  • मारवाड़ी युवा मंच ने गांधी स्कूल में नारी शक्ति के तहत कई कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • बेटी पढ़ाओ दुनिया घूम आओ :  निशा भारद्वाज

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के राज्य के 22वां स्थापना दिवस को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष नंदन लाल अग्रवाल के सम्मान में नारी चेतना के संबंधित कार्यक्रम, युवा विकास एवं खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य जांच शिविर गांधी उच्च विद्यालय में लगाया गया।  

मौके पर मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने अपने सदस्यों के साथ रुमाल चोर कार्यक्रम किया, जिसमें छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाया। करीब 150 छात्राएं रुमाल लेकर दौड़ती हुई दूसरी छात्र के साथ खेल का आनंद लेते नजर आये। वहीं छात्रों के बीच 100 एवं 200 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता करायी। 

वहीं दोनों प्रतियोगिता की प्रथम प्रियंका कुमारी और बादल कुमार कक्षा 9 विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच ताइक्वांडो क्लास आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। 

जिसमें ताइक्वांडो की शिक्षक रिद्धि जैन, रचिता कुमारी के अलावा कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष के अशोक बरनवाल ने कहा कि बेटियां अपने आप को कमजोर न समझें और जरूरत पड़ने पर वह ताइक्वांडो के जरिये स्वयं मुकाबला कर विपरीत परिस्थितियों से बाहर आ सकती हैं। मंच ने विद्यालय को फर्स्ट ऐड के सामान भी उपलब्ध कराये। वहीं छात्र और छात्राओं के खेलने के लिए बैडमिंटन, लूडो, स्किपिंग रोप आदि उपलब्ध कराये गये। 

मौके पर गांधी स्कूल की प्राचार्य निशा भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। मारवाड़ी युवा मंच जो प्रयास समाज सेवा के लिए कर रहा है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, अमृतधारा, गो आहार सहित कई कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जो कि प्रेरणा का स्रोत भी है। 

उन्होंने कहा कि बेटियां अपने बौद्धिक विकास के तहत खेल जगत से लेकर सिनेमा, राजनीतिक की चौखट पर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। देश में अनगिनत डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक से लेकर आर्गेनिक कृषि का दायरा कहीं भी सबसे पहले पायदान पर सफलता का परचम लहराते दिख रही है। देश तो जाग उठा है अब यह कहने की जरूरत नहीं कि बेटी बचाओ देश बचाओ अब तो हम गर्व से कहेंगे बेटी पढ़ाओ दुनिया घुमाओे बेटी समृद्ध तोहर मां बाप भी सुरक्षित। 

वहीं मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच शिक्षा के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सामाजिक ताना-बाना जैसे कार्यक्रमों को संपन्न करा रहा है। सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें बेहतर मंच या प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की। छात्र-छात्राएं को बेहतर सुविधा मिलेगी तो यह बच्चे जिला ही नहीं राज्य और राष्ट्र स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती है। 

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सचिव आशीष जोशी ने आठ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मारवाड़ी युवा मंच स्थानीय शाखा के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। खेलकूद कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव संजय जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव शिवेश पच्चीसिया ने किया। मौके पर विद्यालय में गणित की निशुल्क शिक्षा दे रहे प्रीतम कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया।

मौके पर मंच के संयोजक अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, महावीर खेतान के अलावा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse