गुमला। झारखंड नवनिर्माण दल ( जेएनडी ) के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमुख नेताओं की आवश्यक बैठक सह वनभोज कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवचंद मांझी की अध्यक्षता में गुमला जिला के सिसई स्थित नागफेनी कोयल नदी तट पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनारायण भगत व दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा की शहीदों व हमारे पूर्वजों की कुर्बानी से मिली इस राज्य को लूट का चरागाह नहीं बनने देंगे । झारखंड नवनिर्माण के लिए दूसरी लड़ाई की तैयारी तेज करने की भी बात नेताओं ने कही । बैठक में राज्य में बड़ी एकता बनाते हुए गांव में ग्राम सभा को व शहर में वार्ड को मजबूत बनाने के लिए अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से तेजी से आगे बढ़ाने, पंचायत चुनाव में संघर्षशील प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करने, प्रमंडल के जिला मुख्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ व जनसमस्याओं को लेकर बड़ी जन गोलबंदी के साथ जनवरी 2022 से जन पंचायत आयोजित करने तथा 19 दिसंबर 2021 को रांची में राज्य स्तरीय कैडर कन्वेंशन में भाग लेने तथा झारखंड नवनिर्माण दल द्वारा आयोजित 9 जून 2022 को रांची में आहूत प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन को शानदार बनाने के अलावे कई निर्णय लिए गए। बैठक में एजाज अंसारी, सोमलाल बेसरा, सुरेश भगत, प्रकाश उरांव, आदित्य सिंह, धर्मपाल उराँव, फबयानुस सारस, शिवप्रसाद साहू, ललन साहू, रघुनंदन सिंह, प्रकाश उरांव, शंकर उरांव, पुष्पा उरांव, तारा मिंज, कुसमा मिंज, बिरजिनिया मिंज के अलावे काफी संख्या में झारखंड नवनिर्माण दल के प्रमंडल के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse