राजधानी रांची में दो शव मिलने से सनसनी

 

होर्डिंग तोड़ने के चक्कर में एक की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो व्यक्तियों के शव बरामद किये गये हैं। रांची के जेल चौक से छोटू वर्मा नाम के एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं कांके डैम से भी एक शव मिला है, जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। 

पहली घटना रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के जेल चौक की है। लालपुर पुलिस को सूचना दी गयी थी कि फुटपाथ पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी जब तफ्तीश के लिए पहुंची तब शव को देख कर यह पता चला कि युवक की मौत करेंट लगने से हुई है। 

उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान है। मृतक की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है। वह लालपुर थाना क्षेत्र के नगरा टोली का रहने वाला है। दरअसल छोटू वर्मा सड़क पर लगे होर्डिंग्स के लोहे को निकाल कर ले जाता था। 

बुधवार की देर रात भी वह होर्डिंग्स में लगे लोहे को निकाल रहा था लेकिन उसकी किस्मत खराब थी होर्डिंग्स में करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में वह आ गया और जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी। 

मामले की जांच के लिए जेल चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने चेक करवाया। लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि छोटू वर्मा की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और क्लियर हो जायेगी।

डैम से मिला अज्ञात शव
वहीं गुरुवार की सुबह रांची के कांके डैम से भी एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी थी। 

उसके बाद गोंदा थाने की टीम कांके डैम पहुंचकर शव को मशक्कत के बाद डैम से बाहर निकाला गया। बुधवार सुबह से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse