टीम एबीएन, रांची। रिम्स के हॉस्टल में मेडिकल छात्रों के दो गुटों ने मंगलवार 18 जुलाई, 2023 की देर रात जमकर उत्पात मचाया। बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद यहां मारपीट शुरू हो गयी, जिसके बाद छात्रों का एक गुट निदेशक आवास में घुस गया और दरवाजे-खिड़कियां पीटने लगा। डरे-सहमे निदेशक ने फोन कर सीनियर डॉक्टरों को बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
हॉस्टल खाली करने का निर्देश
इधर, इस मामले को लेकर बुधवार सुबह डीन की अध्यक्षता में स्टूडेंट एंड वेलफेयर कमेटी की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच लगातार हो रही मारपीट व अनुशासनहीनता को देखते हुए रिम्स हॉस्टल (एमबीबीएस और डेंटल दोनों) को 15 दिनों के लिए खाली कराया जायेगा। कमरा छोड़ते वक्त विद्यार्थी अपना पूरा सामान साथ ले जायेंगे। 15 दिनों बाद नये सिरे से कमरा आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse