लोहरदगा से आईएसआईएस का आतंकी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया एजेंसियों ने लोहरदगा में आईएसआईएस के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

पुलिस नहीं कर रही पुष्टि

इस आतंकी की गिरफ्तारी लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। कहा जा रहा खुफिया एजेंसियां अन्य समर्थकों को भी दबोचने के प्रयास में जुटी है। इसी कारण इस बारे में बहुत कुछ कहने से बच रही है। गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ जारी है। इस दौरान कई और बाते उभर कर सामने आने वाली है।

पाकिस्तान एजेंसी से संपर्क 
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से इंटेलिजेंस ब्यूरो, नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया के आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था।

आतंकी का बिहार कनेक्शन
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किये गये आतंकी का नाम शाहबाज है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। लोहरदगा में रहकर वह अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इसी बीच खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिली की लोहरदगा में आईएसआईएस का आतंकी छुपा हुआ है।

आपत्तिजनक सामान बरामद 
जानकारी के बाद एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने लोहरदगा पहुंच कर छापेमारी करते हुए आईएसआईएस के इस आतंकी को धर दबोचा है। उसके पास से भड़काऊ वीडियो, पेन ड्राइव और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं।

आतंकी को ले जाया गया दिल्ली 
एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने आतंकी को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आ गयी है। खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यहां पर रहकर किस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

लोहरदगा में युवाओं को ट्रेनिंग
खुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किया गया आतंकी लोहरदगा में कई युवाओं को भड़का कर आईएसआईएस के साथ काम करने के लिए राजी कर चुका था। उन्हें देश के खिलाफ भड़काने को लेकर वह लगातार उन्हें प्रशिक्षण दे रहा था। साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse