भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक पर एक्सएलआरआई में होगा मंथन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) जमशेदपुर की ओर से 22 जुलाई को री-एनविजन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन किया जायेगा।

दो सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, एस जे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की जायेगी।

वहीं, इस सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में रिवॉल्यूट कंपनी में भारत के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर परोमा चटर्जी मौजूद रहेंगी। इस कॉन्क्लेव में इस बात पर मुख्य रूप से चर्चा की जायेगी कि आखिर किस प्रकार भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक का अहम योगदान है। 

इस दौरान पैनल डिस्कशन व अलग-अलग माध्यम से इस बात की भी चर्चा होगी कि डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर किस प्रकार व्यक्तिगत व संस्थागत बिजनेस को बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है।

इस दौरान भारत पर, बार्कलेज इंडिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट समेत कई अन्य अग्रणी कंपनियों के अधिकारी अपनी बातों से सभी को अवगत करायेंगे। 

पहले सत्र में क्या भारतीय फिनटेक दुनिया को जीतने को तैयार है, विषय पर पैनल डिस्कशन के माध्यम से अपनी बातों को रखेंगे। जबकि दूसरे सत्र में सभी वक्ता इंडियन डिजिटल इकोनॉमी : द गोल्डन एज ऑफ इंडिया विषय पर अपनी बातों को प्रस्तुत करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse