एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख आयी सामने एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका-पाकिस्तान में होने जा रहे एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल सामने आ चुका है। पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान बनाम नेपाल के बीच होगा। और 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला श्रीलंका में खेला जायेगा। इस साल वनडे फॉर्मेट में हाइब्रिड मॉडल के आधार खेला जायेगा। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में जबकि बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे। जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे वनडे एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है! आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधनों को संजोयें। इस तारीख को होगा भारत-पाक मैच भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में खेला जायेगा। एशिया कप 6 देशों की टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में खेला जायेगा। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। कुल 13 मैच खेले जायेंगे। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगी, जबकि सुपर-4 में सभी टीमों के पास फाइनल में जगह बनाने के लिए तीन-तीन मैच होंगे। एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल - 30 अगस्त - पाकिस्तान बनाम नेपाल - मुल्तान 31 अगस्त - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - कैंडी 2 सितंबर - भारत बनाम पाकिस्तान - कैंडी 3 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - लाहौर 4 सितम्बर - भारत बनाम नेपाल - कैंडी 5 सितंबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - लाहौर सुपर-4 (प्रत्येक टीम खेलेगी तीन मैच) :- 6 सितंबर - ए1 बनाम बी2 - लाहौर 9 सितंबर - बी1 बनाम बी2 - कैंडी 10 सितंबर - ए1 बनाम ए2 - कैंडी (भारत बनाम पाकिस्तान, सुपर-4 में दोनों टीमों के पहुंचने की सूरत पर) 12 सितंबर - ए2 बनाम बी1 - दांबुला 14 सितंबर - ए1 बनाम बी1 - दांबुला 15 सितंबर - ए2 बनाम बी2 - दांबुला 17 सितंबर - फाइनल - कोलंबो
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse