संस्था कर्मियों ने चलाया मेगा क्लीननेस ड्राइव, कोडरमा के ध्वजाधारी मंदिर परिसर को किया साफ

 

कोडरमा। माइका-माइंस क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों युवा एवं संस्थाकर्मी रविवार को ध्वजाधारी धाम पहुंचे और मेगा क्लीननेस ड्राइव चलाकर पूरे मंदिर परिसर को साफ-सफाई कर जिले भर के लोगों को स्वच्छता का सन्देश दिया। ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत टीडीएच के सहयोग से संस्था समर्पण, लीड्स एवं सवेरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन धर्मगुरु महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज, सामाजिक कार्यकत्र्ता सह पूर्व सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रवीण कुमार सिन्हा, उपभोक्ता कोर्ट के सदस्य सह पूर्व एलडीएम भागीरथ साहू, समर्पण के सचिव इन्द्रमणि साहू, लीड्स के समन्वयक संतोष कुमार आदि ने किया। मौके पर महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने कहा कि संस्थाओं के सहयोग से कद्रम ऋषि की इस भूमि को आज युवाओं का साथ मिला है। निश्चित रूप से यहाँ साफ-सफाई के साथ-साथ संस्था का जो उद्देश्य है पोलिथीन मुक्त जिला बनाने का और जैव विविधता को बचाने का वह सफल होगा। प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि संथाओं का यह पहल सराहनीय एवं अनुकरणीय है। आज इको फ्रेंडली वातावरण की आवश्यकता है। जो यहाँ की संस्थाएं इस दिशा में पहल कर रही है। गांव के युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना अपने आप में एक बड़ा काम है। भागीरथ साहू ने कहा कि गंदगी सभी बिमारियों का जड़ है। जिसके विरुद्ध हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व से ही गांव समाज का बदलाव संभव है। समर्पण के सचिव इन्द्रमणि साहू ने बताया कि ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत पहले हमलोगों ने माइका माइंस क्षेत्र के लगभग 70 गांवों में युवा क्लब एवं बाल मंच के सदस्यों के द्वारा पिछले एक माह तक लगातार यह कार्यक्रम किया और आज समापन के लिए ध्वजाधारी धाम को चुना गया। लीड्स के समन्वयक संतोष कुमार एवं समर्पण के सचिव इन्द्रमणि साहू के नेतृत्व में लगभग 100 युवाओं के द्वारा पूरे ध्वजाधारी धाम परिसर की सफाई हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सवेरा फाउंडेशन के शंकर कुमार, समर्पण के प्रभाकर कुमार दास, मेरियन सोरेन, शंकरलाल राणा, दीपक कुमार राणा, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, संदीप कुमार, सचिन कुमार, नेहा कुमारी, पूजा, खुशबू, जीतेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, सुदामा, उमेश कुमार, दिलीप कुमार, कुमारी ज्योति सिन्हा, नूतन विश्वकर्मा, अनिल कुमार, विशाल कुमार, आरती कुमारी, रौशनी कुमारी, सूरज, सुजीत, प्रदीप, गुलशन, चांदनी कुमारी, करीना कुमारी, डोली कुमारी, मनीषा कुमारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse