लंदन : हिंदू विरोधी मौलवी अंजेम चौधरी गिरफ्तार

 

आतंकियों से संबंधों का आरोप एबीएन सेंट्रल डेस्क। लंदन में हिंदुओं के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले मौलवी के पर अब जल्द ही कतरे का सकते हैं। पुलिस ने हाल ही में उसके खिलाफ एक्शन लिया है। लंदन में रहने वाला मौलवी अंजेम चौधरी एक कट्टरपंथी होने के साथ ही पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने का कोई भी मौका अंजेम नहीं छोड़ता। इतना ही नहीं, अंजेम तो अमरीका और यूके के खिलाफ बोलने का भी कोई मौयका नहीं छोड़ता। यूके में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना और अपनी कट्टरवादी मानसिकता को फैलाने वाले अंजेम के खिलाफ हाल ही में लंदन पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने किया गिरफ्तार अंजेम के खिलाफ लंदन पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की सुबह पुलिस अचानक से पूर्वी लंदन में स्थित अंजेम के घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। अंजेम ने इसका विरोध भी करना चाहा, पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी। यह पहला मौका नहीं है जब अंजेम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी अंजेम को 2016 में गिरफ्तार किया गया था और 5 साल की सजा मिली थी। पर जेल से छूटने के बाद अंजेम ने फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया था। क्यों हुआ गिरफ्तार अंजेम को आतंकियों से संबंध रखने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। पर यह पहला मौका नहीं है जब अंजेम पर आतंकियों से संबंधों की बात सामने आई है। 2016 में भी अंजेम को इसी वजह से गिरफ्तार किया गया था। उसे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए समर्थन जुटाने की वजह से गिरफ्तार करते हुए सजा दी गयी थी। अंजेम को यूके के सबसे प्रभावी मुस्लिम चरमपंथियों में से एक माना जाता है। अंजेम यूके में खलीफा शासन भी लागू करना चाहता है। पुलिस ने अंजेम को पकड़कर आतंकवाद निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया। अंजेम के एक साथी को भी पुलिस ने लंदन के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse