अब तक तीन करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

 

91 प्रतिशत रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से हो चुके हैं सत्यापित एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अब तक तीन करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) जमा किये जा चुके हैं और इनमें से करीब 91 प्रतिशत रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किये जा चुके हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा कि 18 जुलाई तक कुल 3.06 करोड़ आईटीआर जमा किए गए हैं। इनमें से 2.81 करोड़ रिटर्न का ई-सत्यापन किया जा चुका है जो कुल रिटर्न का 91 प्रतिशत से अधिक है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किये जा चुके रिटर्न में से 1.50 करोड़ से भी अधिक रिटर्न प्रसंस्कृत किये जा चुके हैं। विभाग ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल तीन करोड़ आईटीआर जमा किये जाने का आंकड़ा सात दिन पहले ही हासिल किया जा चुका है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आमतौर पर रिटर्न जमा करने की समय-सीमा बढ़ायी जाती रही है लेकिन इस बार आयकर विभाग ने इसकी संभावना से इनकार किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse