कोडरमा : द रामेश्वर वैली स्कूल में फलदार पौधों का वितरण

 

  • उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्राओं को पौधा देकर घर शहर हरा भरा रखने का दिया संदेश

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल प्रांगण में बुधवार को उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष के द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया। उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्भू कुमार वर्णवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्कूल के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक व छात्र छात्राओं के बीच लगभग 250 पौधा वितरण किया और कहा कि पौधा लगाकर छोड़ देना हमारा कर्तव्य नहीं है, बल्कि पौधारोपण कर जबतक वह पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता तब तक देखभाल करना भी हमारा कर्त्तव्य है।  

उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है उसका खामियाजा हम सभी महसूस कर रहे हैं इससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना है साथ ही उसकी देखभाल भी करनी है। एक फलदार पौधा हम सबों को शुद्ध वातावरण, शुद्ध हवा के साथ साथ फल भी प्रदान करता है। 

कार्यक्रम के दौरान उर्जा फाउंडेशन के सचिव प्रवीण कुमार, द रामेश्वर वैली स्कूल के प्राचार्या रश्मि प्रवीण वर्णवाल, शिक्षक अनिल, सागर, आकाश,सूर्या, विकास, शिक्षिका प्रिती, सीमा, शीतल, साची, दिव्या, श्रुति, मनाली, पूनम, अनु, एकता, श्रृष्टि के अलावा सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे। बच्चे  पौधा पाकर बहुत खुश दिखे एवम सबने अपने घरों में पौधा लगाने, उसकी रक्षा एवं सेवा करने का संकल्प लिया। बच्चो में साक्षी, मुस्कान, श्रीनिका अकाशी, माया, दीपशिखा, तेजस, राजनंदन, दीपक, सतीश, कृष के साथ सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse