प्राइवेट स्कूलों की समस्याएं सदन में उठायेंगे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल

 

  • झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के सातवें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के द पैराडाइज रिसॉर्ट में अयोजित झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का सातवां वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। 

सम्मेलन में हजारों स्कूलों के प्राचार्यों सहित शिक्षकों ने भाग लिया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की निजी विद्यालयों सीमित- साधन संसाधन में समाज में गुणवत्ता शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। ऐसे में इनकी कई समस्याएं भी हैं। 

उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से उनकी समस्याएं जानने के पश्चात कहा कि आपकी समस्याएं और दर्द से रूबरू हुआ हूं। निश्चित रूप से आपकी समस्याएं जायज है और हर कदम पर हम आपके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कोशिश होगी कि आने वाले सदन पटल पर आपके मांगों को उठाकर सरकार और संबंधित विभाग को अवगत कराने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse