टीम एबीएन, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन दिनों निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कर अर्बन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढाने के तौर तरीके बताये जा रहे हैं।
झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय सभागार में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए चुनाव आयोग राज्य भर में 800 मास्टर ट्रेनर तैयार कर रहा है। जो जिला स्तर पर अपने अधिनस्थ कर्मियों को प्रशिक्षित कर मतदान प्रतिशत बढाने की कोशिश करेगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के दरमियान झारखंड की सभी 14 सीटों पर शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तय किया है। इसके लिए वैसे शहरों और उसमें पड़नेवाले मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में मतदान औसतन 66 फीसदी होते रहे हैं जबकि पश्चिम बंगाल में इसका प्रतिशत 80 तक पहुंच चुका है। ऐसे में झारखंड के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि चुनाव के दरमियान मतदान प्रतिशत किस तरह से बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ से आए 2 विशेषज्ञ झारखंड के 800 ऐसे पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करने में जुटे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse