विपक्षियों की बैठक पर बाबूलाल का तंज, बोले- लोगों को ठगने के लिए नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन करा रहीं ब्लैकलिस्टेट कंपनियां

 

  • विपक्ष के एलायंस का मतलब परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार... बाबूलाल मरांडी का हमला

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यूपीए गठबंधन के नए अवतार पर कड़ा प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी ने यहां कहा कि कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई युगों-युगों से चलती आ रही है। 

इसलिए देश के निर्माण और विकास के लिए कार्य कर रही शक्ति के खिलाफ विघटनकारी तत्वों का एकजुट होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान बचाने के नाम पर एकजुट होने का दंभ भरने वाली शक्तियों ने सैकड़ों बार भारत के लोकतंत्र और संविधान को अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक से देश की सत्ता से बाहर ये दल आज अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवार केंद्रित राजनीति को बचाना और भ्रष्टाचार को छुपाना इनका एकमात्र उद्देश्य है। जनता की सेवा से इनका कोई रिश्ता नाता नहीं है। 

मरांडी ने कहा कि इसके पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव में इन दलों ने एकजुटता का नाटक जनता को दिखा दिया है लेकिन जनता इनपर भरोसा करना छोड़ चुकी है। 

उन्होंने कहा कि एक कंपनी ब्लैकलिस्टेड होने पर भ्रष्टाचारी कंपनी का रजिस्ट्रेशन दूसरे नाम से करा लेता है। ताकि नाम बदलकर जनता को धोखा दिया जा सके। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। जनता देखती है कि नये ब्रांड के मालिक और पार्टनर कौन है। 

उन्होंने कहा इंडिया एलायंस की नई जमात में वही हैं, जिन्होंने देश को लुटा है, धर्म, संप्रदाय जाति के नाम पर बांटा है। वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 20 लाख करोड़ का घोटाला इसी गठबंधन के नाम दर्ज है। आज इसकी सघन जांच एजेंसियों के द्वारा की जा रही है।

 कहा कि ये लोग लाख एक दूसरे के हाथ पकड़ लें लेकिन भ्रष्टाचार की कार्रवाई में इनका बचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की व्यग्रता भी यही है। 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार में अपनी हिस्सेदारी इन्होंने आज बैठक में जरूर बतायी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse