जमशेदपुर : शिक्षा विभाग की नब्ज टटोलेंगे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव

 

  • शहर पहुंचे के रवि कुमार, आज करेंगे औचक निरीक्षण

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर मंगलवार की देर शाम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार शहर पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की। 

साथ ही सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना में जिले के प्रदर्शन पर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल से ज्यादा छात्राओं को इस योजना का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करवाने के लिए जिला स्तर पर पहल की जाए। शिक्षा सचिव ने जिले के कुछ स्कूलों के प्रिंसिपलों से भी बातचीत की। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा सचिव बुधवार की सुबह जिले के कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के समय के साथ ही स्कूलों में होने वाली साफ-सफाई, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, लेशन प्लान, ई विद्यावाहिनी के जरिये अटेंडेंस की स्थिति, लाइब्रेरी व लैब की स्थिति, स्मार्ट क्लास, आइसीटी लैब के साथ ही तमाम बिंदुओं पर जांच करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse