एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलंबिया में सोमवार देर रात भूस्खलन के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गये और इसके कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लापता हो गये। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कुंडिनमार्का विभाग में क्वेटेम के मेयर कैमिलो पाराडो के हवाले से कहा गया कि भूस्खलन में कम से कम 15 घर ढह गये। हमने पहले ही छह शव बरामद कर लिये हैं, सात लोग घायल हुए हैं और 11 लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन स्थिति है और मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भारी बारिश के बाद इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए काम करने की तत्काल आवश्यकता है।
उन्होंने कहा बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में कहा- महापौरों को इस सिद्धांत को प्राथमिकता देनी चाहिए। भूस्खलन के कारण एक टोल ब्रिज भी नष्ट हो गया, जिसकी वजह से राजधानी बोगोटा को विलाविसेंशियो शहर से जोड़ने वाला लानो सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse