टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। सीआरपीएफ को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन ने नक्सलियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने की नियत से छिपा कर रखे गये हथियारों को बरामद किया है।
इसमें एक इंसास रायफल और दो .303 रायफल के अलावा एमुनेशन व नक्सलियों के उपयोग में आने वाली साहित्य व अन्य सामग्रियां बरामद किया। सीआरपीएफ 214वीं बटालियन के कमाडेंट केडी जोशी के निर्देश पर उप कमांडेंट मो शाहिद मासूम के नेतत्व में जिले के गारू थाना क्षेत्र के जयगीर की पहाड़ी में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।
सर्च आपरेशन के दौरान जयगीर गांव के समीप जंगल से सीआरपीएफ ने नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार को बरामद किया। छापामारी में जिला पुलिस की एजी व सैट के जवान भी शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse