झारखंड : 20 जुलाई तक होगी अच्छी बारिश

 

राज्य में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में देर से दस्तक के बाद धीमा पड़ा मानसून सक्रिय होने लगा है। इसकी वजह से बीते 2 दिनों से राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई है। संताल परगना के भी कई जिलों में बादल जमकर बरसे हैं। 

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से बना निम्न दबाव झारखंड में बारिश के लिए जिम्मेदार है। बीते 24 घंटे में महेशपुर, बालूमाथ, पाकुड़िया, भरनो और सिसई में अच्छी बारिश दर्ज की गई है जिससे किसानों को राहत मिली। कई जगह रोपनी शुरू हो गयी है। 

मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ओडिशा में साइक्लोन का साफ असर झारखंड के मौसम में दिखा है। झारखंड में अगले 2 दिनों तक इसका असर रहने की संभावना है। 

ऐसे में 20 जुलाई तक झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। राजधानी रांची में सोमवार की शाम को अच्छी बारिश हुई। मंगलवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार बना हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse