एसोसिएशन से लाइसेंस और पहचान पत्र बनवाने की अपील

 

  • बिना परमिट मामले को लेकर झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ हुआ सक्रिय

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18 जुलाई 2023 को झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने आटो चालक के परमिट की समस्याओं को लेकर आरटीए सचिव श्याम नारायण राम से मुलाकात की और रांची शहर में ई-रिक्शा चालकों की भी धरपकड़ रांची डीटीओ कर रहे हैं। 

इन्हीं सब मामले को लेकर रांची डीटीओ प्रवीण प्रकाश से मुलाकात कर आटो परमिट एवं ई-रिक्शा के धरपकड़ की जानकारी ली। जिस पर आरटीए सचिव श्याम नारायण राम ने बताया कि परिवहन कमिश्नर का जब तक आदेश नहीं आ जाता है तब तक के लिए हम लोग परमिट मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। 

ई-रिक्शा की धरपकड़ के मामले को लेकर रांची डीटीओ प्रवीण प्रकाश ने बताया कि जो भी रांची शहर में बिना टैक्स पैड किये ई रिक्शा चला रहा है, उन सब ई-रिक्शा मालिक जल्द अपना बकाया टैक्स जमा कर दें और जो भी चालक ई-रिक्शा का परिचालन कर रहे हैं वह अपना इंटरनेट से ई-रिक्शा का ट्रेनिंग देखकर अपना लाइसेंस बनवा लें। 

कौन किस मार्ग में ई-रिक्शा चल रहा वह अपना मार्ग का आई कार्ड भी जरूर बनवा लें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कोई भी आदेश का उल्लंघन करता है तो वैसे व्यक्तियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

इन सब मामले को देखते हुए झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ रांची झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने अनुरोध किया कि एसोसिएशन के माध्यम से लाइसेंस एवं पहचान पत्र बनवा लें ताकि भविष्य में आप लोगों के साथ किसी भी प्रकार का प्रशासनिक पदाधिकारी गलत कार्रवाई न कर सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse