मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा आज हरमू रोड गोशाला में गौ की सेवा की
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांत स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई से 22 जुलाई तक 8 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया किया गया, जिसके अंतर्गत 18 जुलाई को हमारे प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबरा के सम्मान में गौ सेवा जागरूकता कार्यक्रम रखी गयी है।
शाखा द्वारा हमारे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के सम्मान में गौ सेवा का कार्य 18 जुलाई को हरमू गौशाला में शाम 5 बजे किया गया। इनके दान दाता हैं : श्वेता भाला, दीपिका मोतिका, सरिता बथवाल, कविता सोमानी, पूजा अग्रवाल, रेखा रायका, निकिता जालान, ममता बोरा, पूजा लोहिया, सोनल शर्मा, इश्मिता अग्रवाल। गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं दीपिका मोतिका ने सारी तैयारियां की।
गो माता के लिए कुटी, घास, गुड़, सब्जियां चोकर आदि की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा हमारे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में हम कन्या भ्रूण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम नागर मल मोदी सेवा सदन में किया गया। वहां नवजात कन्या एवं उनकी माताओं के लिए सामान कपड़े वगैरह दिये गये।
मौके पर अध्यक्ष श्वेता भाला, गो सेवा प्रभारी आशा संतोलीय, दीपिका मोतिका, संयोजिका डोली बंसल, कन्या भ्रूण संयोजिका ममता टीब्रेवाल, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, कविता सोमानी, पूजा अग्रवाल, रितु पोद्दार, आशा संथोलिया, स्मिता अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा रांची की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse