एबीएन सेंट्रल डेस्क। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहां कहा कि सहारा ग्रुप को-आॅपरेटिव सोसाइटी में निवेश करने वाले चार करोड़ लोगों को उनकी राशि लौटायी जायेगी।
श्री शाह ने सोसाइटी के सदस्यों को निवेश की राशि लौटाने के लिए सीआरसीएस पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि सबसे पहले छोटे निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई का हिस्सा लौटाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सहारा में 10 हजार रुपये निवेश करने वाले करीब एक करोड़ सात लाख निवंधित लोगों को निवेश की राशि लौटायी जायेगी। यह राशि 45 दिनों के अंदर उनके बैंक खातों में जमा कर दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि सहारा को-आपरेटिव सोसाइटी में कुल चार करोड़ निवेशकों ने अपनी पूंजी लगायी थी। इस मामले में कहीं भी गड़बड़ी नहीं होने दी जायेगी और पारदर्शी तरीके से लोगों को भुगतान किया जायेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निवेशकों के साथ पूरा न्याय होगा।
उन्होंने कहा कि सहारा को-आपरेटिव सोसाइटी में 30 हजार रुपये तक निवेश करने वाले लगभग ढाई करोड़ लोग हैं, जिन्हें पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया आनलाइन और पूरी तरह से पारदर्शी है। कानूनी लड़ाई के कारण निवेशकों की गाढ़ी कमाई की राशि फंस गयी थी, जो अब सभी संबंधित पक्षों और उच्चतम न्यायालय के कारण सुलझ गया है।
उन्होंने कहा कि कई सारी एजेंसियों ने शिकायत के बाद निवेशकों की राशि जब्त कर ली थी, लेकिन बाद में सभी पक्षों ने इस मामले को सुलझा लिया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिना पूंजी वाले लोग भी, जो देश के विकास में सहयोग करना चाहते हैं, वे सहकारिता के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। देश के 70 करोड़ लोगों के पास पूंजी नहीं है, लेकिन वे देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सहकारिता एक ऐसा माध्यम है, जिसमें छोटी पू्ंजी से भी बहुत सारे लोग फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने इस सिलसिले में सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में आयी क्रांति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में 36 लाख बहनें दुग्ध उत्पादन से जुड़ी हैं और वे 100 रुपये निवेश की हैंं, जिससे कुल आय 60 हजार करोड़ रुपये का हो रहा है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के आधार पर ही देश के बिहार, कर्नाटक और कई अन्य राज्यों के मॉडल बने हैं और इनसे करीब ढाई करोड़ बहनें जुड़ी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse