एबीएन डेस्क। संजय कुमार, अरिजीत सिंह और सुदीप चिरमाको के दो-दो गोलों की मदद से गत चैंपियन भारत ने पोलैंड को 8-2 से हराकर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी टक्कर बेल्जियम से एक दिसंबर को होगी। बेल्जियम ने पूल ए में मलयेशिया को गोल अंतर से पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया, हालांकि दोनों के 7-7 अंक थे। पोलैंड को 8-2 से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचा : पहले दो मैचों में हैट्रिक लगाने वाले संजय (04, 58वां मिनट) ने गोल अभियान जारी रखा जबकि अरिजीत (8वां, 60वां मिनट) और सुदीप (24वां और 40वां मिनट) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अन्य गोल उत्तम सिंह (34 वां मिनट) और शारदानंद (38वां मिनट) ने किए। पोलैंड ने अपने दोनों गोल रुतकोवस्की (50वां मिनट) और राबर्ट (54वां मिनट) की बदौलत किए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse