हजारीबाग : अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिला के पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। युवक का सर पूरी तरह कुचला हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पायी है। 

घटनास्थल इटखोरी मोड़ से आगे हजारीबाग रोड में दिनेश लाइन होटल के पास हुई है। जहां पर एक प्लास्टिक का छोटा थैला गिरा हुआ था। राहगीरों ने शव को देखकर पदमा ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद एन एचआई का एम्बुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पैकेट से मोबाइल जब्त कर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse