एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जलडेगा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। आरोपी मामा भगिना मुंडू टोली का रहने वाला है। वहीं दोनों भाई पीटर जोजो और असीम जोजो भी आरोपी के पड़ोसी थे, जो मामा भगिना मुंडू टोली में ही रहते थे।
आरोपी नवीन भेंगरा ने मृतकों की मां को कुछ दिन पहले ही लकड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका इलाज चल रहा है। पीटर अपनी मां का बदला लेने असीम के साथ नीवन के घर गया था, जहां नवीन ने लकड़ी से दोनों को मार कर हत्या कर दी। इस मामले के बाद बात आग की तरह फैल क्षेत्र में फैल गयी।
पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचकर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि नवीन ने जब पीटर की मां पर हमला किया था उस समय भी पुलिस अपने साथ थाने ले गयी थी। घर वाले ने पुलिस को बताया था कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उस समय पुलिस ने नवीन को चेतावानी देकर छोड़ दिया था।
घटना के कुछ दिन पहले जब आरोपी नवीन भेंगरा ने मृतकों की मां पर जानलेवा हमला किया था। तब पुलिस नवीन को थाने लेकर आयी थी। हालांकि किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया एवं कहा कि आजकल नवीन की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस कारण नवीन को छोड़ दिया था। वहीं थाना प्रभारी ने भी घरवालों को इलाज कराने को कहा था एवं नवीन को चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse