सिमडेगा : जलडेगा में दो सगे भाईयों की हत्या

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिला अंतर्गत जलडेगा थाना इलाके के मुंडुटोली गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव के दो सगे भाई 45 वर्षीय पीटर जोजो और 47 वर्षीय आशीफ जोजो पिता सबन जोजो को नवीन भेंगरा पिता कल्याण भेंगरा ने जलावन की लकड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों पीटर जोजो एवं आशीफ जोजो की मां को नवीन भेंगरा ने मार कर घायल कर दिया था। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया था, जो अभी इलाजरत है। इसी बात से गुस्साए आशीफ और पीटर दोनों भाई नवीन भेंगरा के घर सोमवार को गये थे। घर के अंदर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई। 

इसी क्रम में जलावन की लकड़ी से घर के अंदर ही दोनों भाईयों को मारकर मौत के घाट उतार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पंचायत की मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, हत्या के आरोपी नवीन भेंगरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse