नि:शुल्क कोचिंग संस्थान आरंभ करने का अवसर

 

ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में करें आवेदन

टीम एबीएन, रांची। डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान मोराबादी रांची द्वारा झारखंड के 8 अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय के युवक और युवतियों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार एवं अन्य समकक्ष नियोजन नौकरी संबंधी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रारंभ करने का प्रस्ताव है। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों का आवेदन आमंत्रित किया जाता है। 

आवेदन के लिए  निम्न शर्त है : 

  • झारखंड आवेदक को झारखंड का निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के दिन आवेदक की आयु 1 वर्ष से 40 वर्ष हो। 
  • आवेदकों का चयन 10वीं 12वीं एवं स्नातक में प्राप्त अंक के आधार पर किया जायेगा। 
  • एसएससी द्वारा विज्ञापित पदों पर आवेदन दिए गए अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी। 
  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2023 संध्या 6:00 बजे तक है। 
  • आवेदक अपना आवेदन संस्थान कार्यालय में अथवा ईमेल या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। 
  • 30 जुलाई 20 23 संध्या 6:00 बजे के बाद के आवेदन मान्य नहीं होंगे। 
  • आवेदन के साथ आवश्यक कागजात की छाया प्रति 
  • जाति प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा निर्मित फोटो पहचान पत्र शैक्षणिक अंकपत्र 10वीं 12वीं और स्नातक के जे एस एस सी और एसएससी द्वारा विज्ञापित पदों पर आवेदन का साक्ष्य, छाया प्रति के रूप में आवेदन प्रारूप संस्थान की वेबसाइट से या संस्थान में आकर प्राप्त कर सकते हैं।  

विशेष जानकारी के लिये संस्थान के दूरभाष 0651-2551824 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही ई मेल टीआरआई डॉट डॉयरेक्ट्रेयेट एट द रेट जी मेल डॉट कॉल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का फार्मेट संस्थान के वेबसाइट पर उपलब्घ है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse