बैठक कर कांग्रेस ने बनाई जन जागरण अभियान को सफल बनाने की रणनीति

 

कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में हुई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुनिश्चित रूप से मिले इसके लिए सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर प्रखंड में सरकार द्वारा गत 18 नवंबर को स्थापना दिवस पर शुरू किया गया। आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा जनहित में झारखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रखंड पंचायत एवं वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं यथा, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, से राज्य के जरूरतमंदों को लाभान्वित कर रही है। जिसका प्रचार प्रसार कांग्रेस जन करेंगे। जबकि जिला प्रशासन से भी आग्रह किया किआपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कांग्रेस जनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। तत्पश्चात कल 29 नवंबर दिन सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत जिले के सुदूर सतगावां प्रखंड में भी मोदी सरकार द्वारा देश पर थोपी गई आर्थिक मंदी एवं कमरतोड़ महंगाई के विरोध में जिला एवं प्रखंड के कांग्रेस जनों द्वारा कार्यक्रम प्रभारी असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान के अगुवाई में पदयात्रा आयोजित कर जन-जन को जागरूक करने का काम किया जाएगा। बैठक में वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, इंटक जिलाध्यक्ष अरुण यादव, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, सचिव सुबोध कुमार उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse