टीम एबीएन, रांची। लापुंग थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई बारिश के साथ वज्रपात में 11 मवेशी की मौत हो गयी। जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं। पहली घटना दानेकेरा नदी टोली में जानवरों को चराने के दौरान की है। जहां बारिश के दौरान मवेशी पेड़ के नीचे थे।
आकाशीय बिजली गिरने से इसकी चपेट में आकर 11 मवेशियों की मौत हो गयी।
11 पशुओं की मौत में छह बकरी और पांच बैल शामिल है। इसमें गांव की प्रभा देवी की छह बकरी शामिल है। वहीं चारी देवी के तीन बैल इस हादसे का शिकार हो गये। इसके अलावा दो बैल फगन देवी के भी बिजली की चपेट में आ गये। इस घटना के बाद ग्रामीणों में शोक है। पशुओं की मौत से उन्हें बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है।
हादसे के बाद कई लोगों की पीठ में काले निशान पड़ गये। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक इलाज कराया, सभी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य हिंदीया टोप्पो ने गांव पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। जिप सदस्य ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse