टीम एबीएन, दुमका। जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित पातसारा गांव में भीषण हादसा हो गया। शनिवार (15 जुलाई) की देर रात अचानक अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम सहित घर जलकर राख हो गया। इससे फैक्ट्री मालिक को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।
आनन-फानन में लोगों ने दमकल गाड़ी को सूचित किया। जब तक दमकल गाड़ी आयी तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके पहले लोगों ने खुद से भी आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। आग किस वजह से लगी है, इसका पता नहीं लगाया जा सका है।
लोगों के अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है। आग जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ हरिपुर मुख्य मार्ग पातसारा गांव के मुरलीधर मंडल के घर लगी।
अचानक हुए इस घटना में थोड़े देर के लिए ही सही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया था। अगर दमकल की टीम आग पर काबू नहीं पाती तो लपटे आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लेती।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse