गढ़वा : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से पसरा मातम

 

टीम एबीएन, गढ़वा। जिला के कांडी-थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारिया गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में मरने वालों में 25-25 वर्षीय दो युवक शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मानदेव रजवार के लगभग 25 वर्षीय पुत्र चंदन रजवार और शंभू राजभर के 25 वर्षीय पुत्र अंकेश रजवार की मौत हो गयी है। वहीं दुखन रजवार के पुत्र उपेंद्र राजवार उर्फ फेंकू गंभीर रूप से घायल है। 

पहले घायल अंकेश और उपेंद्र को निजी वाहन से मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टर रजनीश कुमार सिंह ने अंकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र रजवार को प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वहीं निजी वाहन से ही चंदन रजवार को मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जबकि डॉक्टर ने बताया कि चंदन की मौत पहले ही हो चुकी है। जानकारी के अनुसार तीनों, उपेंद्र, अंकेश और चंदन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य सड़क पर ग्राम भंडरिया में बजरंगबली मंदिर के सामने अज्ञात ट्रैक्टर मोटरसाइकिल को धक्का मारते हुए फरार हो गया। 

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि 108 एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण घायल अंकेश को ले जाने में काफी देरी हुई, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है। वहीं घटना के बाद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse