झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक आज

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला इकाई की बैठक झुमरीतिलैया स्थित साहू धर्मशाला में 16 जुलाई को दिन के 11 बजे से होगी। बैठक में आगामी 21 जुलाई को जिला मुख्यालय के समक्ष होने वाले प्रदर्शन व बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। यह जानकारी मोर्चा के जिला संयोजक रवींद्र शांडिल्य ने दी। 

बताया कि जिला प्रशासन द्वारा झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों की हो रही उपेक्षा की जा रही है। कई सवालों को लेकर लेकर प्रदर्शन होगा़ प्रदर्शन को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया है़, इसमें अशोक वर्णवाल, गोपाल यादव, गंगा प्रसाद यादव, बैजनाथ मेहता, नरेश गुप्ता, अर्जुन सिंह, कामेश्वर महतो, सत्यदेव राय, अजय कृष्ण, रामचंद्र सिंह, घनश्याम सिंह घटवार, इस्लाम अंसारी, संजय कुमार साजन, मनोज कुमार झुन्नू, राजेश कुमार सिंह, गणेश राय, दीपक विश्वकर्मा, मंजू देवी, चंद्रदेव यादव, गोपी यादव, मिथिलेश सिन्हा आदि शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse