पीएलएफआई उग्रवादी का निकला धुर्वा से बरामद शव

 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग पुल के पास जिस अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने शुक्रवार को शव बरामद किया था, उसकी शिनाख्त कर ली गयी है। मृतक की पहचान पीएलएफआई संगठन के उग्रवादी बरना बाखला के रूप में हुई है।

शनिवार की रात मृतक के पिता धुर्वा थाना पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि शव उनके पुत्र का है। उसका नाम बरना बाखला है। मूलरूप से खूंटी का रहने वाला बरना वर्तमान में रांची के कटहल मोड़ इलाके में रह रहा था। वह उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उग्रवादी बरना पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

एक माह पहले लोधमा में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में भी बरना शामिल था। उसके खिलाफ खूंटी, तुपुदाना समेत कई थानों में हत्या, रंगदारी समेत अन्य केस दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि बरना की हत्या उग्रवादी संगठन ने ही अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

रांची के बालसिरिंग पुल के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कंबल में लपटा एक शव बरामद किया था। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर जख्म थे। मृतक के सिर में धारदार हथियार से मारने के निशान मिले थे। पुलिस का कहना था कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कंबल में लपेट कर बालसिरिंग पुल के पास फेंक दिया था। 

पुलिस की टीम ने शव की आसपास की बस्ती में पहचान करायी थी, मगर उस दौरान मृतक का कुछ पता नहीं चला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था। मृतक की तस्वीर अलग-अलग सोशल साइट और अखबारों में प्रकाशित होने के बाद परिजन धुर्वा थाने पहुंचे। मामले में धुर्वा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse