एसपी के निर्देश पर लोहरदगा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ शुरू किया पोस्टर अभियान

 

लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना के निर्देश पर लोहरदगा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी , जेजेएमपी और टीपीसी के इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग करने को लेकर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर, बस स्टैंड के साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहों पर पोस्टर चिपकाते हुए अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे, सीआरपीएफ के आर भी फिलिप, एवं बगड़ू थाना प्रभारी राजन सिंह एवं सैट और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। जहां पोस्टर के माध्यम से इनामी नक्सली के बारे में क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन के माध्यम से भाकपा माओवादी, जेजेएमपी और टीपीसी कि जिन नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है उन्हें पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें जहां इनामी नक्सली के पकड़े जाने पर सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरीके से गुप्त रखा जाएगा। साथ ही तय की गई इनाम राशि बताने वाले को दी जाएगी। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे ने यह भी कहा कि समाज में नक्सलवाद के कारण रुके विकास को बढ़ाना तभी संभव है जब हमारे क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरीके से खत्म होगा और इसे खत्म करने में पुलिस प्रशासन को लोगों का सहयोग चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse