लड़कियों की आत्म सुरक्षा के लिए जुडो जरूरी : शालिनी
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा जिला जूडो संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता मेरिडियन एकेडमी गुमो में आयोजित की गयी है। इसमें जिला के 12 विद्यालय के 200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शालिनी ने बताया कि जूडो खासकर बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जरूर सीखना चाहिए। यह युद्ध कला बालिकाओं की आत्म सुरक्षा का कारगर हथियार साबित होगा। उन्होंने बताया कि जुडो में भारत का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस खेल में खिलाड़ियों का काफी भविष्य है।
क्योंकि यह गेम ओलंपिक कॉमनवेल्थ गेम एशियन गेम खेलो इंडिया यूथ गेम स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया में शामिल खेल है। इसलिए छात्र-छात्राएं इस खेल में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। विद्यालय के निर्देशक डॉ श्रीनिवास कुमार ने विशिष्ट अतिथि शालिनी गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का संचालन कोडरमा जिला जूडो संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने किया। मुख्य रेफरी की भूमिका प्रिंस मिश्रा, रेफरी खुशी सिंह, तरन्नुम खान, धीरेंद्र राणा, कौशल कुमार, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, स्कोरर सुजीत कुमार ने निभायी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
प्रो अजय प्रताप सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति मेरिडियन एकेडमी, अभिषेक कुमार पांडेय प्राचार्य मेरिडियन एकेडमी, दिनेश कुमार सिंह सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन, शैलेंद्र कुमार अध्यक्ष कोडरमा जिला तलवारबाजी संघ, प्राचार्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अध्यक्ष कोडरमा स्कूल सहोदया कंपलेक्स के अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, चितरंजन कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, उमर फारुक तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। मंच संचालन आकांक्षा भारद्वाज और स्वाति कुमारी ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse