आज भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा, शिविरों में फंसे हजारों तीर्थयात्री
एबीएन सोशल डेस्क। अमरनाथ यात्रा को आज फिर स्थगित कर दिया गया। दरअसल, खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा में भारी परेशानी आ रही है। जिसके चलते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा था। उसके बाद शनिवार को भी कई रूट्स पर अमरनाथ यात्रा रुकी रही।
यात्रा के स्थगित होने से रामबन में करीब 6 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। यही नहीं भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे बंद हो गया है। जिससे उधमपुर में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गयी हैं।
रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम के मुताबिक, यात्री निवास में तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं कि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इसी के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तीर्थयात्रियों को इस बात को लेकर आश्वस्त किया कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे घबराएं ना। इसके साथ ही उन्होंने तीर्थ यात्रियों को अधिकारियों ने निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse