एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में प्राइवेट वाहन स्कॉर्पियो जैसे वाहनों से दूसरे जिले से आकर डोडा अफीम की तस्करी की जाने लगी है। वहीं डोडा से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी पकड़ी गयी है, जो कि मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटू गांव के सड़क पर से मारंगहादा पुलिस ने स्कॉर्पियो से प्लास्टिक के 16 बोरों में कुल 228.400 किग्रा अवैध डोडा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम- बिचागुट स्थित जंगली क्षेत्र के पास कुछ लोग अवैध डोडा को प्लास्टिक के बोरे में भरकर चार पहिया वाहन के अन्दर छुपाकर बाहर ले जाने के फिराक में है। इस सूचना के प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित छापामारी दल के द्वारा तात्कालिक कार्रवाई करते हुए ग्राम-बिचागुट स्थित जंगली क्षेत्र के संकीर्ण रास्ते के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेजी से पुलिस बल की तरफ बढ़ रहा था, जिसे पुलिस बल के द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक द्वारा गाड़ी उसी स्थान में रोक कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया।
स्कॉर्पियो की जांच करने पर स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर से प्लास्टिक के बोरों में कुल 228.400 किलोग्राम अवैध डोडा को बरामद किया गया। इस संबंध में मारंगहादा थाना में एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया, जिसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कार्पियो (JH22A-0489) सरायकेला जिला का है।
इस छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, अनवर आलम और मारंगहादा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse