एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके शाम सात बजकर 39 मिनट पर महसूस किये गये। इसका केंद्र कैंपबेल बे में जमीन से 70 किलोमीटर नीचे था।
क्यों आता है भूकंप
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है।
बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse