टीम एबीएन, रांची। हुल्हुंडू स्थित एससीजेएम कान्वेंट की सिस्टर एलिस केरकेट्टा, सिस्टर अन्जुलिया प्रधान, सिस्टर अनुपा कुल्लू, सिस्टर वेरोनिका बाड़ा का प्रथम व्रतधारण रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने संपन्न कराया।
आर्च बिशप ने इन नव व्रतधारण करने वाली बहनों को सन्देश में कहा कि जिस प्रकार धर्मग्रन्थ में ईश्वर ने हमारे पूर्वजों को बुलाया और उन्हें आशीष दी उसी प्रकार यहां उपस्थित प्रत्येक जन को ईश्वर ने बनाया, चुना और हमें बुलाया है। हम उनकी दृष्टि में मूल्यवान हैं। इसलिए हमें उसके अनुरूप कार्य करना है और धर्मसमाज के जो नियम और मिशन है। उसके प्रति ईमानदार, और कर्मठता से काम करना है।
इस मौके पर धर्मसमाज की प्रोविंशियल सिस्टर मेरी जोसेफ, सिस्टर रश्मि केरकेट्टा, फादर संजय तिर्की, फादर मनोज, फादर फिल्मोन, फादर नेल्सन, अन्य फादरगण, सिस्टरगण और विश्वासी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse