टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 8-7-23 को सेशन 2021-2023 (द्वितीय वर्ष) के छात्रों का विदाई समारोह मनाया गया। 2022 -24 प्रथम वर्ष के छात्रों ने विदाई समारोह बहुत धूमधाम से मनाया।
दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। इसके साथ ही कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कई गेम के माध्यम से मिस्टर फेयरवेल अंकुर केरकेट्टा और मिस फेयरवेल नमिता मिंज तथा वेलड्रेस मेल का पुरस्कार नितेश कुमार गुप्ता तथा मिस वेलड्रेस पुष्पा होरो को दिया गया।
प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को अंग वस्त्र और गिफ़्ट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अतः द्वितीय वर्ष के द्वारा भी महाविद्यालय के सारे स्टाफ को सम्मानित किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय सहायक शिक्षक रूपेश कुमार ने दिया। उन्होंने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मंच संभाला गया प्रथम वर्ष की सोनाली बाखला और सताक्षी सिंह के द्वारा। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, संजीव कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मीयों अमित रॉय, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse