चुनौतियों का सामना करने के लिए बनेंगे विश्व हिंदू परिषद के सशक्त संगठन : मिलिंद परांडे

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक हजारीबाग स्थित मुनका बगीचा सभागार में अपराह्न 1 बजे संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे उपस्थित थे।

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे ने कहा झारखंड सहित देश में घुसपैठ, धर्मांतरण, जिहाद, गोवंश हत्या, गोवंश तस्करी, कम्युनिस्ट विचारधारा इत्यादि हिंदू समाज का वृहद चुनौतियां है, इन चुनौतियों के सामना के लिए विश्व हिंदू परिषद के शष्टिपूर्ति (60 वर्ष पूर्ण होने ) 2023-24 वर्ष में सशक्त संगठन बनायेगी। 

उन्होंने कहा आज हिंदू का बुद्धि भ्रम करने की शक्तियां काफी प्रबल रूप से कुप्रचार कर रही है। हम हिंदू नहीं हैं... ऐसा विमर्श खड़ा करके समाज को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्मावलंबियों ने अपने धर्म एवं संस्कृति की जीवंत स्थिति को निरंतरता बनाये रखने के लिए समाज सदैव संघर्षशील रहा है। 

हिंदू समाज के 76 बड़े संघर्ष के बाद भगवान पुरुषोत्तम श्री राम जी का मंदिर बनाने का श्रेय विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। आगामी 14 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच अयोध्या जी में निर्मित भव्य मंदिर पर भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होते हुए हम सभी देखने वाले हैं। इसके पूर्व नवंबर दिसंबर में संत यात्रा निकाली जायेगी। 

उन्होंने कहा इन तिथियों के बीच संपूर्ण राष्ट्र राममय बन जायेगा। उन्होंने समाज से आग्रह किया प्राण प्रतिष्ठा दिवस के रात्रि में दीपोत्सव का कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा झारखंड सहित संपूर्ण राष्ट्र में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा निकाली जायेगी। 

उन्होंने कहा झारखंड पराक्रमी देशभक्तों व क्रांतिकारी वीरों - बिरंगानायों की धरती है। शौर्य जागरण यात्रा में सभी वीरों के शौर्य को जन जन तक बतायी जायेगी।

प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक झारखंड प्रांत के सभी खंड समिति ( पंचायत समिति) का गठन पूर्ण किया जाएगा, पूरे झारखंड में 5, 000 खंड समिति (पंचायत) बनाने का लक्ष्य है। 7 सितंबर से 21 सितंबर तक विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस  मनाया जायेगा।

21 नवंबर से 10 दिसंबर संतो के प्रवास कार्यक्रम होंगे जिसमें सभी संत गांवों की ओर जन जागरण करेंगे।19 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में 122 कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दी गयी।

बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, धर्म प्रसार क्षेत्र प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, गोरक्षा क्षेत्र प्रमुख त्रिलोकीनाथ बागी, प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम, मार्गदर्शक मंडल के प्रांतीय संयोजक स्वामी कृष्ण चेतन ब्रह्मचारी, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह, मनोज पोद्दार, रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, हजारीबाग जिला मंत्री अरविंद मेहता, हजारीबाग जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, संजय चौबे, शिवकुमार, गुरुदेव गुप्ता, प्रशांत सिंह सहित 262 कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse