पेरिस में 14 जुलाई को फ्रांसीसी सैनिकों के साथ परेड में भाग लेने फ्रांस पहुंचे भारतीय सैनिक

 

  • भारत से राफेल और ग्लोबमास्टर पहुंचा फ्रांस, आईएएफ के आईएल-78 टैंकरों से भरा गया ईंधन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट के सैनिक फ्रांस के बास्तील दिवस परेड में शामिल होंगे। वे प्रथम विश्वयुद्ध में लड़े भारतीय सैनिकों के योगदान को याद करते हुए पेरिस में 14 जुलाई को फ्रांसीसी सैनिकों के साथ परेड करेंगे। 

वहीं भारत के साथ पुराने और मजबूत संबंधों को महत्व देते हुए अपने राष्ट्रीय दिवस पर फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर सम्मानित अतिथि आमंत्रित किया है। भारत से गये चार राफेल और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों को फ्रांसीसी वायु व अंतरिक्ष सेना ने स्वागत किया। वायुसेना के आईएल-78 टैंकर ने उड़ान के दौरान राफेल में ईंधन भरा, जिससे वे सीधे फ्रांस पहुंच सके। दोनों विश्व युद्धों के समय फ्रांस के आसमान में भारतीय वायु सैनिकों ने लड़ाई लड़ी थी। 

जंबो मजूमदार को वीरता के लिए सम्मानित भी किया गया था। भारत-फ्रांस में रणनीतिक सहयोग के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्राें व भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के बीच विज्ञान, आर्थिक, औद्योगिक व  सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse