टीम एबीएन, धनबाद। शनिवार की रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर जोड़ा पीपल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पहले तो कार ने बाइक सवार को रौंदा, इस दौरान मोटरसाइकिल उस कार बुरी तरह फंस गयी। जिस कारण करीब एक सौ मीटर तक कार बाइक को लेकर घसीटती चल गयी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी है। वहीं इस हादसे में कार में भीषण आग लग गयी।
धनबाद में सड़क दुर्घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से एक कार राजगंज की ओर से आ रही थी। सुसनिलेवा के रहने वाले 30 वर्षीय बाइक सवार महेंद्र टूडू राजगंज हटिया से अपने घर वापस लौट रहे थे। महेंद्र ने जोड़ा पीपल के पास पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाया। इसके बाद वह कुछ आगे बढ़ा और बरवाअड्डा जाने के लिए जोड़ा पीपल मोड़ से मुड़ गया।
इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार के सामने के हिस्से में बाइक बुरी तरह फंस गयी। चालक कार को कंट्रोल नहीं कर सका और बाइक करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गयी। इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse