टीम एबीएन, रांची। एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे 9 से 12 जुलाई 2023 तक स्पेन के यूनिवर्सिडैड लोयोला अंडालुसिया कैंपस सेविला में जेसुइटबिजनेस स्कूलों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं।
इस सम्मेलन का विषय है- वैश्विक नागरिकता के लिए शिक्षा। सम्मेलन का उद्देश्य आज के गंभीर मुद्दों को संबोधित करना है जैसे, जेसुइटबिजनेस स्कूल हमारे छात्रों को अधिक भरोसेमंद, समावेशी, न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण दुनिया के निर्माण में नेतृत्व करने के लिए बेहतर तरीके से कैसे तैयार कर सकते हैं?
सम्मेलन के दौरान जेसुइटबिजनेस स्कूलों को प्रभावित करने वाले ग्लोबलशिक्षा और उद्योग क्षेत्र के अनिवार्य मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी। जैसे-जैसे आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस, आउटसोर्सिंग, आटोमेशन और बहुराष्ट्रीय/वैश्विक कंपनियां विकसित हो रही हैं।
सम्मेलन में जेसुइटबी-स्कूलों द्वारा छात्रों को इन नयी चुनौतियों के लिए तैयार करने में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालयों और बिजनेस स्कूलों के लिए ग्लोबलसिटीजन के प्रभाव पर भी चर्चा की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse