हटिया : रेल ब्रिज का बोल्ट कैसे खुला, साजिश की आशंका

 

टीम एबीएन, रांची। हटिया राउरकेला रेलखंड पर स्वर्णरेखा नदी के ऊपर बने रेल ब्रिज को नुकसान पहुचाने की कोशिश की गयी है। रेल ब्रिज के 3 बड़े नट के बोल्ट वॉशर सहित खुले पाये गये हैं। आरपीएफ जवानों की नजर पढ़ने के बाद आनन-फानन में दुबारा बोल्ट लगाये गये। 

किसी साजिश की आशंका को देखते हुए इस मामले में रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। हटिया राउरकेला रेल खंड पर हटिया से बालसिरिंग के बीच स्वर्णरेखा नदी पर रेलवे ब्रिज बना हुआ है। इसी ब्रिज के ऊपर लगे 3 बड़े बोल्ट अज्ञात लोगों के द्वारा खोल दिये गये हैं। 

गनीमत रही कि आरपीएफ के जवानों की नजर खुले बोल्ट पर पड़ गयी, जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में मामले की जानकारी रेल अधिकारियों को दी, जिसके बाद शुक्रवार की देर रात नट बोल्ट नया लगाकर ब्रिज को दुरुस्त कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगर सही समय पर इसकी जानकारी नहीं मिली होती तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

इस मामले को लेकर रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से रांची के धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ब्रिज हटिया कुना मरांडी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है। 

आवेदन में रेलवे की तरफ से लिखा गया है कि हटिया से बालसिरिंग के बीच पोल संख्या 428/26 रेलवे फाटक संख्या एच बी साइड एक के तीन बोल्ट वासर सहित किसी अज्ञात व्यक्ति ने खोल दिया है। नट बोल्ट खोले जाने की वजह से रेलवे ब्रिज को नुकसान पहुंचता और कोई बड़ी घटना घट सकती थी। ऐसे में इस मामले को जिस किसी ने भी अंजाम दिया है उस पर कार्रवाई की जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse