गिरिडीह : व्यवसायी से पांच करोड़ की लूट मामले में 6 धराये, वाहन जब्त

 

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड पुलिस ने गुजरात के एक व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की लूट के मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना 21 जून की है।

जब व्यवसायी एक वाहन से से पटना से कोलकाता जा रहे थे, रास्ते में बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये लूट लिये। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संवाददाताओं से कहा- पुलिस ने अपराध में शामिल छह व्यक्तियों को धनबाद, चतरा और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 3.24 करोड़ रुपये बरामद किये हैं और वाहन जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि सात अपराधियों का एक गिरोह जीपीएस के जरिए वाहन की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयकर विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी क्यों ले जायी जा रही थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse